{"_id":"67a7bf79465cea018a0a91d2","slug":"time-limit-fixed-for-pmay-g-survey-and-registration-of-eligible-families-rajouri-news-c-272-1-raj1001-103840-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: पीएमएवाई-जी सर्वेक्षण और पात्र परिवारों के पंजीकरण के लिए तय की समय सीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: पीएमएवाई-जी सर्वेक्षण और पात्र परिवारों के पंजीकरण के लिए तय की समय सीमा
Sun, 09 Feb 2025 02:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Sun, 09 Feb 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
निदेशक आरडीडी ने की विकास योजनाओं की समीक्षा की
राजोरी। ग्रामीण विकास विभाग (आरडीडी) जम्मू के निदेशक मुमताज अली ने राजोरी जिले के सभी ब्लॉकों में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में मनरेगा, सीडी एंड पीवाईटी, कैपेक्स और अन्य ग्रामीण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के कार्यान्वयन पर चर्चा हुई।
प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत छूटे हुए पात्र परिवारों के सर्वेक्षण और पंजीकरण प्रक्रिया पर विशेष ध्यान दिया गया। निदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि डोर-टू-डोर सर्वेक्षण में तेजी लाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि 31 मार्च 2025 तक 100 प्रतिशत पंजीकरण का लक्ष्य पूरा किया जाना चाहिए। निदेशक ने ब्लॉक विकास अधिकारियों (बीडीओ) को पीएमएवाई-जी और अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने अंतर-विभागीय समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया, जिससे योजनाओं का निर्बाध क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए, जिससे ग्रामीण विकास को गति मिले। बैठक में एसीपी शेराज अहमद चौहान, एसीडी विजय कुमार, ईएक्सईएन जहीर अहमद, डीपीओ मोहम्मद नवाज सहित विभिन्न अधिकारियों, पंचायत सचिवों और बीडीओ ने भाग लिया। संवाद