{"_id":"614fd1b8f8ee82bdb3003da2074f41fc","slug":"tight-security-on-republic-day-in-rajouri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस से पहले कड़ी सुरक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस से पहले कड़ी सुरक्षा
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर कड़ी सुरक्षा के तहत शहर में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए विशेष नाकों की जांच करने एसएसपी ने खुद कमान संभाली है।
रविवार और सोमवार की दरमियानी रात को एसएसपी राजोरी राजेश्वर सिंह ने डीएसपी ऑपरेशन इफ्तकार कुरैशी, डीएसपी हैड क्वार्टर हमीद चौधरी, एसएचओ चमन गोरखा को साथ लेकर कई नाकों पर औचक दस्तक दी।
एसएसपी ने शहर के सलानी, खांडली, पांजा चौक, दरहाली, नगेश पुल आदि स्थानों पर रात को करीब 12 बजे दस्तक दी रात को 2 बजे तक विभिन्न नाकों की जांच करते रहे।
वहीं पुंछ में पुलिस ने सोमवार को लगाए नाकों के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 17 वाहन चालकों के वाहन सीज किए। वहीं 3 दर्जन से अधिक वाहनों के चालान भी काटे।
विज्ञापन
पुलिस के इस अभियान का पता चलते ही वाहन चालकों में मानो हड़कंप मच गया। जिसके चलते बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल, स्कूटर चलाने वाले युवा गलियों में भाग खडे़ हुए।
थाना प्रभारी जतिंदर रैना के नेतृत्व में नाखां वाले चौराहे, शंकरनगर चौक, बस अड्डे आदि पर विशेष नाके लगाए गए।