{"_id":"2ca1465b2f5ca78a88f9648a06c19c6c","slug":"three-people-injured-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में तीन लोग घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में तीन लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sat, 15 Nov 2014 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के खांडली क्षेत्र में शुक्रवार को एक आटो के सड़क पर पलटने से उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। एक गंभीर घायल को जम्मू रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आटो खांडली क्षेत्र से राजोरी की तरफ आ रहा था। तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन को रास्ता देते समय आटो चालक अपना संतुलन खो बैठा और आटो सड़क पर पलट गया। इस हादसे में आटो में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायल खलील अहमद , मोहम्मद जाहिद और आसिफ महमूद सभी निवासी मेंडर गुर्साई के रहने वालोें को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद खलील अहमद की बिगड़ती हालत को देखते हुए जम्मू रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आटो चालक को गिरफ्तार किया है। एसएचओ के अनुसार चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था और उसकी आयु भी कम है।
विज्ञापन