{"_id":"4c4ede142051472009a704259176e799","slug":"three-injured-in-road-accident-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में तीन लोग घायल
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2015 06:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुद्धल से राजोरी आ रही आल्टो उस समय हादसे का शिकार हो गई, जब चालक तीखे मोड़ में अपना संतुलन खो बैठा। इस हादसे में तीन युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बुद्धल से आल्टो नं जेके11-3581 में सवार हो कर बुद्धल निवासी तीन युवक राजोरी की तरफ आ रहे थे।
विज्ञापन
राजेरी बुद्धल सड़क मार्ग स्थित रेहान पीड़ी क्षेत्र में एक तीखे मोड़ में कार चालक अपना संतुलन खो बैठा और कार सड़क से करीब 20 फट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार तीनों युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों को एक टेंपू में डाल जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में उपचार कर रहे डाक्टर के अनुसार घायल अब्दुल कयूम, रफीक अहमद व मीर हुसेन का उपचार जारी है व हालत खतरे से बाहर है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन