{"_id":"329978b7d4ad22009390d353c4c7a467","slug":"thiefs-theft-in-education-officer-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा अधिकारी के घर चोरों ने लगाई सेंध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा अधिकारी के घर चोरों ने लगाई सेंध
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sun, 31 Jan 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में लगातार दूसरे दिन हुई चोरी के बाद सनसनी फैल गई है। इस बार चोरों ने एक शिक्षा अधिकारी के घर पर धावा बोला। चोरी के वक्त शिक्षा अधिकारी डयूटी पर थे। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर के खेवरा क्षेत्र स्थित एक शिक्षा अधिकारी के घर पर चोरों ने रात को सेंध लगाई। जानकारी के अनुसार दरहाल निवासी मुख्य शिक्षा अधिकारी आरिफ मलिक पिछले कुछ दिनों से अपने घर में ताला लटका कश्मीर में अपनी ड्यूटी पर थे।
शुक्रवार को वह वापस घर पहुंचे तो देखा कि मुख्य गेट पर लगा ताला टूटा पड़ा है। भीतर जाने पर देखा कि घर में रखी अलमारियां तोड़ चोरों ने सोने चांदी के गहने व नकदी चुरा ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। मामला दर्ज कर चोरों की धर पकड़ के लिए जुट गई है।
विज्ञापन
पिछले दो दिनों में ये दूसरा मामला है। दो दिन पहले ही चोरों ने खेवरा स्थित एक केमिस्ट शॉप से रात को सेंध लगाते हुए हजारों रुपए नकद व कुछ अन्य सामान चुरा लिया था।
अभी तक पुलिस किसी भी चोर को पकड़ने में सफल नहीं हो पाई है। अब दूसरे दिन चोरी का एक ओर मामला सामने आने से सनसनी फैल गई।