{"_id":"903187a8278f41d2a0d7fe4ede208f67","slug":"thief-captured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर दबोचा, सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोर दबोचा, सामान बरामद
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2016 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुलिस ने मंगलवार को चोरी की वारदात में शामिल एक चोर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले साल 23 अक्तूबर को शहर के धनवां निवासी विशाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी दुकान से अज्ञात चोरों ने तीन लैपटॉप और अन्य सामान चुरा लिया था।
विशाल की दुकान शहर के अब्दुल्ला पुल के पास है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। एसएसपी राजेश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी सिटी के चौकी प्रभारी मोहम्मद फरीद ने एसएचओ चमन गोरखा व डीएसपी हेडक्वार्टर हमीद चौधरी की अगुवाई में एक सूचना के आधार पर वार्ड नंबर दो में छापा मारा गया।
विज्ञापन
छापेमारी में पुलिस ने हारून रशीद को दबोच लिया। चोर के कब्जे से तीनों लैपटॉप और अन्य सामान भी बरामद कर लिया है।