फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   The needy got the power to hear, 90 hearing aids distributed

Rajouri News: जरूरतमंदों को मिली सुनने की शक्ति, 90 श्रवण यंत्र वितरित

Sun, 09 Mar 2025 02:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Sun, 09 Mar 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
The needy got the power to hear, 90 hearing aids distributed
राजोरी। ईएनटी विभाग जीएमसी राजोरी ने वॉलंटियर मेडिकेयर सोसायटी और जेएंडके बैंक के सहयोग से बीपीएल मरीजों को 90 श्रवण यंत्र वितरित किए। यह जम्मू संभाग में अपनी तरह की पहल है, जो जरूरतमंद मरीजों के जीवन में नया बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इस पहल की शुरुआत विश्व श्रवण दिवस पर तीन मार्च को हुई थी, जब ईएनटी विभाग ने जरूरतमंद मरीजों की जांच की और गैर-सरकारी संस्था की सहायता से उन्हें मुफ्त श्रवण यंत्र प्रदान किए। इस मौके पर ईएनटी विभाग की प्रमुख डॉ. विदुषी बडियाल, डॉ. एजाज मलिक (कंसल्टेंट ईएनटी) और डॉ. तारिक (एसआर ईएनटी) सहित ईएनटी विभाग की टीम मौजूद रही। इस कार्यक्रम में जीएमसी राजोरी के विभिन्न विभागों के एचओडी, संकाय सदस्य, एमबीबीएस छात्र, बीएससी नर्सिंग छात्र और स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी शामिल हुए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शमीम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम का हिस्सा बने। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed