{"_id":"370419876f697ee3158d0126d6d5fee5","slug":"the-family-did-not-have-any-information-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार को नहीं थी कोई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार को नहीं थी कोई जानकारी
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जासूसी के आरोप में फंसे मंजाकोट तहसील के कलाल गांव निवासी बीएसएफ हवलदार अब्दुल रशीद और राजोरी के हायर सेकेंडरी स्कूल में लाइब्रेरी असिस्टेंट कफायतउल्ला के परिवार वालों ने उनके कृत्य को शर्मनाक बताया है। दोनों पर फाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने का आरोप है।
विज्ञापन
हालांकि परिवार ने मामले की जानकारी नहीं होने की बात कही है। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल ने भी इस मामले में किसी तरह की जानकारी होने से इनकार किया है। सोमवार को बीएसएफ के हवलदार अब्दुल रशीद के पिता फजल हुसैन ने बताया कि वह कब से और किन हालात में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल हो गया, इस बात की परिवार के पास कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
कफायतउल्ला की पत्नी मसरत बेगम ने भी इस मामले के बारे में कोई जानकारी न होने की बात कही है। मसरत ने बताया कि उसके पति कफायतउल्ला वर्ष 2013 में अपने कुछ रिश्तेदारों से मिलने पाकिस्तान गए थे, लेकिन वहां आईएसआई के संपर्क में आने और घर लौटने के बाद देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के बारे में न तो उसे न ही परिवार के किसी सदस्य को कोई जानकारी है।
विज्ञापन
हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल नरेश शर्मा ने कहा कि स्कूल में तैनात लैब असिस्टेंट का राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होना शर्मनाक मामला है। इससे स्कूल का नाम बदनाम हुआ है, लेकिन स्कूल के पास इस बात की पहले से कोई जानकारी नहीं थी।