{"_id":"404d2cd0f026534ecd6a119001645ddd","slug":"the-election-commission-has-informed-the-candidates-spent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों के खर्च की ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों के खर्च की ली जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Thu, 27 Nov 2014 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से आई चुनाव आयोग की आब्जर्वर टीम ने बुधवार को राजोरी का दौरा किया। दो सदस्यीय टीम में स्वीप आब्जर्वर पल्लवी कुमारी और एक्सपेंडिचर आब्जर्वर मुगूनथन ने जिला चुनाव अधिकारी एवं डीसी राजोरी सहित अन्य चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
एक्सपेंडिचर आब्जर्वर ने विभिन्न सियासी पार्टियों के प्रत्याशियों और निर्दलियों द्वारा चुनाव प्रचार में खर्च किए जा रहे व्यय के बारे में जानकारी प्राप्त की। टीम ने जिले में चल रहे स्वीप कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी मांगी। जिला चुनाव अधिकारी से पूछा कि स्वीप के तहत लोगों को मतदान के बारे में जागरूक करने के लिए क्या-क्या कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बैठक के बाद टीम ने कई क्षेत्रों का दौरा कर वहां चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रमों की जांच की। शहर के पलमा हायर सेकेंडरी स्कूल और ठंडी कस्सी के हाई स्कूल में आयोजित स्वीप कार्यक्रम में भाग लेकर टीम ने वहां बच्चों और शिक्षकों को मतदान के बारे में जागरूक किया। इसके बाद टीम ने जिले की थन्नामंडी तहसील और मंजाकोट तहसील के कई स्कूलों में चल रहे स्वीप कार्यक्रमों की भी जांच की।
विज्ञापन