{"_id":"7b68c838f3579ad5fcd9a3735f02f24f","slug":"the-army-was-gived-to-the-school-furniture-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना ने स्कूल को भेंट किया फर्नीचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना ने स्कूल को भेंट किया फर्नीचर
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में मूलभूत सुविधाए प्रदान करने के मकसद से सेना ऑपरेशन सद्भावना के तहत कई कदम उठाती रहती है, इसी कड़ी में जिले की मंजाकोट स्थित सेना की राष्ट्रीय रायफल बटालियन द्वारा पूरयाली क्षेत्र के सरकारी मिडिल स्कूल में फर्नीचर भेंट कर स्कूली बच्चों की बहुत बढ़ी समस्या का समाधान किया गया।
विज्ञापन
सेना द्वारा स्कूल में डेस्क, कुर्सियां, अलमारी आफिस टेबल तथा बुक शेल्फ के अलावा अन्य सामान भेंट किया गया है। क्षेत्र के सरपंच तथा बच्चों के अभिभावकों ने सेना के इस कदम की सराहना करते हुए सेना के प्रति आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन