फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   terrorism in jammu kashmir

थन्नामंडी मे आतंकवादियों के 2 ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार

विज्ञापन
terrorism in jammu kashmir
राजोरी। थन्नामंडी के जंगलों में आतंकियों को घुसपैठ कराने और उन्हें खाने-पीने का सामान मुहैया करवाने में शामिल दो ओवर ग्राउंड वर्करों को गिरफ्तार किया गया है। राजोरी पुलिस ने कार्रवाई कर इनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। लश्कर-ए-ताइबा के ये दोनों ओजी वर्कर जंगल में छिपे आतंकियों के संपर्क में थे और उन्हें सामान मुहैया करवाने के साथ सुरक्षाबलों की गतिविधियों की जानकारी दे रहे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों की पहचान मोहम्मद रउफ और वजीर हुसैन के रूप में हुई है। दोनों थन्नामंडी में खबलां क्षेत्र के वार्ड-1 के निवासी हैं।
विज्ञापन

दो दिन पहले खबलां क्षेत्र में ही आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। ये लोग आतंकियों को मदद पहुंचा रहे थे। इन आतंकी मददगारों के खिलाफ 307, 120 बी, 121, 122, 212 और 216 आईपीसी, 7/27 शस्त्र अधिनियम और 13 गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों के अनुसार ये ओजीडब्ल्यू पाकिस्तान और पीओजेके में स्थित लश्कर-ए-ताइबा के आतंकियों के संपर्क में भी थे।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कई और आतंकी मददगार पुलिस के रडार पर हैं। एलओसी से घुसपैठ करने वाले ज्यादातर आतंकी या तो राजोरी-पुंछ में सक्रिय रहना चाहते हैं या फिर पीरपंजाल पहाड़ों से होते हुए कश्मीर में जाने की फिराक में हैं। हालांकि सुरक्षाबलों ने जंगलों में छिपे आतंकियों की घेराबंदी जारी रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed