फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   telecom system

नियंत्रण रेखा के नजदीक खंबा पंचायत में बजी मोबाइल की घंटी

विज्ञापन
telecom system
नौशेरा। कस्बे से 25 किलोमीटर दूर भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के नजदीक पंचायत खंबा में मोबाइल टावर लगने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई। पंचायत खंबा में टावर लगने से मकड़ी, सरया झॉगड, अनवस में सैकड़ों ग्रामीण का संपर्क देश से जुड़ा। मोबाइल टावर का उद्घाटन सरपंच सुनीता देवी ने किया।
विज्ञापन

सरपंच ने मोबाइल टावर लगाए जाने पर उपायुक्त व सरकार का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि सैकड़ों ग्रामीण पांच किलोमीटर सफर तय कर के भवानी या लाम में जाकर फोन करते थे। आए दिन पाकिस्तान की गोलाबारी के दौरान रिश्तेदारों से संपर्क न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता था। देश की सेवा में सेना के साथ-साथ काम कर रहे युवाओं का संपर्क अब अपने परिवार से हो पाएगा। जब में सरपंच का चुनाव लड़ा, बच्चों की पहली मांग थी क्षेत्र में मोबाइल टावर लगे। वह आज पूरी हो गई।
विज्ञापन

इस मौके पर लंबरदार राम दयाल, नायब सरपंच राम प्रकाश, पंच लेख राज, सुभाष चंद्र, सुमित गुजराल आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed