{"_id":"b25c3add14d471aa90bd3f2095d3925e","slug":"teachers-protest-against-goverenment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्क्रीनिंग टेस्ट पर फूटा आरईटी शिक्षकों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्क्रीनिंग टेस्ट पर फूटा आरईटी शिक्षकों का गुस्सा
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2015 06:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्क्रीनिंग स्टेट के निर्णय से नाराज आरईटी शिक्षकों ने बुधवार को आल जेएंडके आरईटी शिक्षक फोरम के बैनर तले चिल्ड्रेन पार्क में इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। फोरम के जिला प्रधान आफताब तांत्रे ने सरकार के निर्णय को गलत ठहराते हुए कहा कि उनसे बिना वेतन के काम लिया जा रहा है।
विज्ञापन
पिछले सात-आठ महीने से उन्हें वेतन भी नहीं मिला है। इसके साथ ही पांच वर्ष की सर्विस पूरी करने वाले शिक्षकों को नियमित भी नहीं किया जा रहा है और न ही आरईटी शिक्षकों के लिए कोई ठोस ट्रांसफर पॉलिसी बनाई जा रही है। ऐसे में शिक्षकों को परेशान करने के लिए सरकार ने स्क्रीनिंग टेस्ट कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
शिक्षकों के साथ सरकार द्वारा भेदभाव अब और सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 28 नवंबर को जिले भर के आरईटी शिक्षक हड़ताल पर रहेंगे और राजोरी में इकट्ठा होकर रोष रैली निकालेंगे। उन्होंने कहा कि यदि स्क्रीनिंग टेस्ट का फैसला रद्द न किया गया और शिक्षकों की सभी मांगे पूरी न की गई तो शिक्षक आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन