{"_id":"4ad860ec70d75e0d9bf6a6d23d9020c2","slug":"swami-vivekanand-is-great-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'स्वामी विवेकानंद के मार्ग पर चलें बच्चे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'स्वामी विवेकानंद के मार्ग पर चलें बच्चे'
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Mon, 18 Jan 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की बुद्घल तहसील के बच्चों को स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने के मकसद से एक कार्यक्रम आयोजित किया।
रामा कृष्णा मिशन जम्मू तथा बुद्धल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम में तहसील के विभिन्न प्राइवेट व सरकारी स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों व उनके अभिभावकों को संबोधित करने के लिए मिशन के सचिव स्वामी निरंत्रनंदा स्वामी त्रिनयानंदा, एएसपी राजोरी तेजेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री ठाकुर पूरण सिंह, एसएचओ कुलदीप शर्मा, इंस्टीट्यूट के चेयरमैन फारूक इंकलाबी उपस्थित रहे।
उन्होंने बच्चों को स्वामी के बताए मार्गों पर चलने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इससे वह अपने जीवन में हर कदम पर सफलता प्राप्त करेंगे। साथ ही अपने साथ-साथ अपने अभिभावकों का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
बच्चों से हमेशा सच्चाई, अहिंसा व प्रेम के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हुए उनसे अपील की गई कि वह अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत के साथ-साथ अपने समाज की भलाई के लिए भी आगे आएं।
वहीं इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के बारे में बच्चों को बताया गया। उन्हें बताया गया कि अपने शरीर के साथ-साथ अपने आसपास के वातावरण को साफ व स्वच्छ बनाए रखने से कई प्रकार के रोगों से निजात मिलती है।
वहीं इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। बच्चों ने क्विज, चित्रकला, वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग ले अपनी प्रतिभा को भी दर्शाया। वहीं कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया।