फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Students have computers and books

छात्राओं को मिली कंप्यूटर और किताबें

Thu, 13 Nov 2014 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Thu, 13 Nov 2014 10:19 AM IST
विज्ञापन
Students have computers and books

सीआरपीएफ की 72वीं बटालियन द्वारा थन्नामंडी तहसील में कन्याओं के सरकारी स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विज्ञापन


इस मौके पर गरीब परिवारों की कन्याओं को किताबें, कंप्यूटर और अन्य पाठ्यक्रम सामग्री वितरित की गई। सीआरपीएफ अधिकारियों ने कन्याओं में पुस्तकें वितरित करने का मुख्य मकसद उन्हें पढ़ाई में सहायता करना बताया। उन्होंने कहा कि पाठ्यपुस्तकों के अभाव में कई गरीब बच्चों की पढ़ाई रुक जाती है।


ये बच्चे ही देश के भविष्य हैं। यदि उन्हें थोड़ा सा भी प्रोत्साहन दिया जाए तो यह देश का नाम रोशन कर सकते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बटालियन के डिप्टी कमांडेंट एसएस तोमर, सहायक कमांडेंट अमर सिह, थन्नामंडी के एसडीपीओ सुरजीत कुमार सिंह सहित क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक और स्कूल के प्रिंसिपल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed