फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Students celebrated a vibrant celebration of creativity, culture and talent

Rajouri News: छात्रों ने रचनात्मकता, संस्कृति व प्रतिभा का जीवंत उत्सव मनाया

Thu, 06 Feb 2025 02:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Thu, 06 Feb 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Students celebrated a vibrant celebration of creativity, culture and talent
सांस्कृतिक कार्यक्रम के दाैरान देशभ​​क्ति के गीत पर प्रस्तुति देते छात्र। संवाद - फोटो : naushera
बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति से बांधा समा, ट्राफी व नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित
विज्ञापन

नौशेरा। नौशेरा ब्रिगेड ने नौशेरा दिवस समारोह के हिस्से के रूप में बुधवार को बच्चों की प्रतिभा खोज प्रतियोगिता आयोजित की। बच्चों की ओर से रचनात्मकता, संस्कृति और प्रतिभा का एक जीवंत उत्सव स्थानीय प्रस्तुत किया गया। इसमें देश भक्ति के तराने गूंजे।

बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इस कार्यक्रम में पारंपरिक और देशभक्ति नृत्य, गीत और नाटक सहित प्रदर्शनों की एक समृद्ध ताने-बाने की झलक दिखाई गई। इस कार्यक्रम में कुल 17 स्कूलों के 300 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। साईं बाबा स्कूल, नौशेरा के बच्चों को समग्र विजेता घोषित किया गया, जिसमें सरकारी मिडिल स्कूल, जब्बार और शेमरॉक स्कूल, नौशेरा प्रथम रनर अप और द्वितीय रनर अप रहे। हालांकि, सभी प्रतिभागी अपने असाधारण प्रदर्शन और प्रतिभा के कारण विजेता रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कमांडर नौशेरा ब्रिगेड ने कहा कि नौशेरा के होनहार बच्चों ने दिल छू लेने वाला कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबको प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed