फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   stricke

जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की कांमछोड हडताल के कारण पानी के लिए मचा हाहा कार

विज्ञापन
stricke
सुंदरबनी। जलशक्ति विभाग में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल बुधवार को आठवें दिन भी जारी रही। इसके कारण सुंदरबनी में हर जगह पानी के लिए हाहाकार है।
विज्ञापन

हालांकि विभाग में कार्यरत कुछ स्थायी कर्मचारियों की सेवाएं लेकर विभाग की तरफ से पानी की आपूर्ति सुचारु रखने के लिए काफी प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन स्थायी कर्मचारियों की संख्या बहुत कम होने के कारण नगर के ही कुछ वार्डों में पानी की आपूर्ति हो पा रही, और सुंदरबनी के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की किल्लत बनी हुई है। इतना ही नहीं कुछ गांवों में तो लोग खुद पानी की आपूर्ति करने के लिए प्रयासरत है, लेकिन जानकारी के अभाव के कारण लोग खुद भी आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। वहीं क्षेत्र में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से प्रभावित होने के कारण लोग प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी लाने को मजबूर हो रहे हैं। क्षेत्र में गर्मी में अधिकांश प्राकृतिक जलस्रोतों में पानी सूखने के कारण लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है। इस कारण पानी की आपूर्ति नहीं होने से परेशान लोगों का जलशक्ति विभाग के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि अगर विभाग के अस्थायी कर्मचारी मांगों को लेकर काम छोड़ हड़ताल कर रहे हैं तो विभाग के अधिकारियों को स्थायी कर्मचारियों की सेवाएं लेकर हर गांव में आपूर्ति बहाल करानी चाहिए, ताकि गर्मी में पानी की किल्लत से परेशान लोगों की दिक्कतें दूर हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed