फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Sri Rama brocked the bow

धनुष टूटते ही गूंजे श्रीराम के जयकारे

Mon, 29 Sep 2014 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Mon, 29 Sep 2014 01:33 AM IST
विज्ञापन
Sri Rama brocked the bow

अपनी श्रेष्ठता को सिद्ध करते हुए बड़े-बड़े योद्धाओं की उपस्थिति में जब भगवान श्री राम ने शिव के धनुष को तोड़ा तो हर कोई जय श्रीराम के जयकारे लगाने लगा। यह दृश्य देखकर रामलीला मैदान में मौजूद हर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गया। सीता का स्वयंवर जीत कर राम ने हमेशा के लिए सीता को अपना बना लिया।

विज्ञापन


रामलीला के चौथे दिन सीता स्वयंवर, ताड़का वध और परशुराम के क्रोध के दृश्य मंचित किए गए। रामलीला को देखने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे। जैसे-जैसे रामलीला का प्रसंग आगे बढ़ रहा है, इसका रोमांच बढ़ता जा रहा है। सीता स्वयंवर रावण जैसे योद्धा भी परशुराम के धनुष को नहीं तोड़ पाए।
विज्ञापन


इसके बाद श्रीराम ने इस धनुष को तोड़ा। इसके टूटते ही सभी योद्धा चकित हो गए। वहीं, श्रीराम के जयकारे गूंजने लगे। हर कोई राम की लीला में लीन हो गया। उधर, धनुष के टूटते ही परशुराम भी वहां आ धमके। वह  शिव धनुष को तोड़ने वाले पर आगबबूला हो गए। इसके बाद जब परशुराम को मालूम हुआ तो वह राम से परिचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां परशुराम को श्रीराम में भगवान विष्णु का रूप दिखा तो वह शांत हो गए। इसके बाद राम-सीता के साथ विवाह भी दिखाया गया। ताड़का वध का भी मंचन किया गया। गौरतलब है कि राजोरी के रामलीला क्लब की ओर से यह रामलीला आयोजित की जा रही है।


रामलीला में शहरवासियों का अच्छाखासा हुजूम उमड़ रहा है। रामलीला को लेकर शहर में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। नवरात्र को लेकर भी शहर में खासी चहलपहल है। शहर के मंदिरों में सुबह शाम पूजा अर्चना करने वाले का हुजूम उमड़ रहा है। यहां दूरदराज के लोग पहुंच रहे हैं। देर रात तक भजन-कीर्तन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed