फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   sport

राजोरी मे धूम धाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

विज्ञापन
sport
राजोरी मे धूम धाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस - फोटो : RAJOURI
राजोरी। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम के साथ योग करके मनाया गया। प्रशासन व विभिन्न संगठनों की तरफ से आयोजित किए गए शिविरों में उत्साह के साथ बच्चे, युवक, महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग योग करने पहुंचे।
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से खेवरा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में योग दिवस मनाया, जिसमें डीसी विकास कुंडल सहित प्रशासन के कई अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सुबह के समय राजोरी पूरी तरह से योग के रंग में रंगा हुआ नजर आया। योग शिविर में हर आयु के लोगों ने डेढ़ घंटे तक योग किया। उधर भाजपा की तरफ से शिविर लगाकर योग किया। जिला अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता की मौजूदगी में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने योग के बारे में जानकारी हासिल की। सीमावर्ती क्षेत्र लाम में भाजपा के डॉ. गारू सनेही, एससी उपाध्यक्ष ने योग कर लोगों को निरोगी रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

डॉ. गारु ने बताया कि प्रत्येक दिन कम से कम एक घंटा योग करें, निरोग रहें, क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मानसिकता का वास होता है। हमें प्रतिदिन योग करना चाहिए। डॉ. गारू ने कहा कि योग देश की सबसे बड़ी विरासत है। पूरी दुनिया में इस वेलनेस मंत्र को लोकप्रिय बनाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। इसके परिणामस्वरूप आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है, लोगों ने इसे अपने जीवन का अभिन्न अंग बना लिया है। उन्होंने युवाओं से स्वस्थ और खुशहाल भविष्य का आनंद लेने के लिए योग को अपने जीवन में अपनाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
योग से मन को शांति मिलती है
नौशेरा। योग दिवस पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेरी में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं शिक्षकों ने भाग लिया। योग सत्र में प्राथमिक वेदांतिक शिक्षण शामिल था।
कार्यशाला में बताया गया कि श्वास की लय के चारों ओर निर्मित धीमी गति के कारण मन शांत हो जाता है, जिससे शांति और शांति प्राप्त होती है। इस बात पर भी जोर दिया गया कि योगासन शरीर को मजबूत करने के लिए होते हैं, ताकि कोई भी मन को शांत करने के लिए ध्यान में बैठ सके। योग सत्र के अंत में प्रधानाध्यापक और स्थान पर उपस्थित सभी लोगों ने सत्र के प्रयास और महत्व की सराहना की। स्थानीय लोगों ने सेना के प्रयासों की सराहना की। इस तरह की अनूठी पहल करने और आने वाली पीढ़ी को फिट और स्वस्थ रखने के लिए योग की शुरुआत करने के लिए अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
फोटो
योग दिवस बड़ी उत्सुकता से मनाया गया
मेंढर। उपजिले में योग दिवस बड़ी उत्सुकता से मनाया गया। मुख्य समारोह ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में हुआ। जहां एसडीएम जहांगीर अहमद खान की मौजूदगी में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने योग विशेषज्ञ मीर आलम की अगुवाई में योगासन किए।
इसे यादगार बनाने के लिए स्कूल प्रशासन ने अच्छे बंदोबस्त किए। इस अवसर पर एसडीएम जहांगीर अहमद खान के साथ-साथ उप शिक्षा अधिकारी मोहम्मद लतीफ, प्रधानचार्य सलीम शाह, मोहम्मद वाहिद, विजय कुमार, फिजिकल एजुकेशन शिक्षक और काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संवाद
जिला कारागार में कैदियों और जवानों ने एक साथ किए योग
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। योग दिवस पर मंगलवार को जिले भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर स्थित जिला कारागार में भी योग दिवस मनाया गया। इसमें जेल कर्मचारियों के साथ ही कैदियों ने भी भाग लेते हुए जेल अधीक्षक रजनी सहगल की अगुवाई में योगासन करते हुए तन, मन और मस्तिष्क को स्वस्थ बनाने के योगासनों की भी जानकारी प्राप्त की। वर्षों से जेल में बंद कैदियों ने योग दिवस में भाग लेते प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा कि हमें योगासन कर काफी अच्छा लगा है।
उधर जेल अधीक्षक रजनी सहगल का कहना था कि जहां हर किसी के लिए योग का काफी महत्व है। वहीं जेल में बंद कैदियों के लिए योग सबसे अधिक जरूरी है, क्योंकि एक ही चारदीवारी में बंद रहने वाले इन लोगों में मानसिक तनाव को दूर करने एवं जीने की चाह के साथ ही आत्मशक्ति बढ़ाने में योग काफी अधिक सहायक है। इसलिए हमने न सिर्फ आज इन्हें योगासन कराए हैं, बल्कि हम प्रतिदिन इनकी दिनचर्या में योग को शामिल करेंगे।
नियंत्रण रेखा पर जवानों ने किया योग
पुंछ। योग दिवस पर पीर पंजाल के पहाड़ों से लेकर नियंत्रण रेखा पर सावजियां से बालाकोट की 110 किलोमीटर लंबी नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना के जवानों एवं अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हुए योगाभ्यास किया। जवानाें का हर परिस्थिति में सहयोग करने वाले देश के मूक प्रहरियों खोजी कुत्तों ने भी योगासन करते हुए देश की सुरक्षा के साथ ही देश के मान सम्मान को बढ़ाने में योगदान दिया।
जिले में एक अग्रिम क्षेत्र में सेना के जवानों अर्थात अपने प्रशिक्षकों के साथ उनकी ही तरह योगासन करते देश के यह मूक प्रहरी ने अपनी सूझबूझ का प्रदर्शन करते नजर आए।

गौरतलब है कि देश की सेना में डॉग स्क्वायड में काम करने वाले खोजी कुत्तों का सेना में काफी महत्व है। यह नियंत्रण रेखा पर तैनात जवानों का दुशमन की नापाक हरकतों को नाकाम बनाने में सहयोग करते हैं, बल्कि आतंकवाद ग्रस्त क्षेत्रों में बम निरोधक अभियानों एवं खोजी अभियानों में अहम भूमिका अदा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed