फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   sport

किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
sport
सुंदरबनी। सीमावर्ती क्षेत्र की बैरीपतन तहसील के हायर सेकेंडरी स्कूल बाजाबांई में सोमवार को किक बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता कराई गई। इसमें दो सौ के करीब प्रतिभागियों ने शामिल होकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला राजोरी किक बॉक्सिंग एसोसिएशन की तरफ से कराई गई प्रतियोगिता का शुभारंभ सीआरपीएफ की 72 वीं बटालियन के कमांडिंग अधिकारी राम मीना ने किया। दिन भर चली इस प्रतियोेगिता में अभय शर्मा, गौरी शर्मा, राजन खजूरिया, राधिका शर्मा, नक्कश शर्मा, जसमीत सिंह, गुरचरण सिंह, सुनाली, चारू, मीनाक्षी, कुलविंदर कौर, लक्षित राघव, गौरभ, दानिश तथा आदित्य ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक जीते। जिन्हें प्रतियोगिता के समापन पर प्रधानाचार्य घनी शाम शर्मा की मौजूदगी में एएसपी अमित वर्मा ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता आयोजन एसोसिएशन के महासचिव पवन कुमार तथा उप प्रधान तिलक राज फिजिकल मास्टर की देखरेख में कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed