{"_id":"62322c1f5c5c4c6e1d11ded1","slug":"sport-rajouri-news-jmu255906135","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीडीसी की टीम ने वॉलीबाल दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीडीसी की टीम ने वॉलीबाल दर्ज की जीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौशेरा। पुलिस की तरफ से मिडिल स्कूल बगनोटी में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता का बुधवार को फाइनल मैच डिग्री कॉलेज और गगरोट क्लब के बीच खेला गया, जिसमें जीडीसी ने दो सेट से जीत हासिल की।
प्रतियोगिता पुलिस शहीदों को समर्पित रही। शहीद हवलदार रतन लाल की पत्नी मीना कुमारी मुख्य अतिथि रहीं। एएसपी ने कहा कि खेल युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक रूप से प्रसारित कर सामाजिक बुराइयों को मिटाने का सबसे अच्छा माध्यम है। इसी उद्देश्य से सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत खेलों का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसडीपीओ तौसीफ अहमद, एसएचओ राजेश जसरोटिया, मंगत राम आदि मौजूद रहे। संवाद
डोगरा क्रिकेट क्लब ने ट्राफी कब्जाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरबनी। हायर सेकेंडरी स्कूल बाजाबांई में पुलिस की तरफ से सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत शहीदों के नाम पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में डोगरा क्रिकेट क्लब ने झूला क्रिकेट क्लब को हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। टास जीत कर पहले खेलते हुए निर्धारित 15 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाए, जबकि जवाब में खेलने उतरी डोगरा क्रिकेट क्लब की टीम ने 13 वें ओवर में ही छह विकेट के नुकसान पर 76 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैच में 1998 में एक ग्रेनेड विस्फोट में अनंतनाग में शहीद हुए इंस्पेक्टर नरेश कपाई के भाई डॉक्टर सुरेश कपाई मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने एएसपी अमित वर्मा, एसडीपीओ तौसीफ यूसुफ, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर एसडी सिंह तथा उप प्रधानाचार्य की मौजूदगी में विजेता टीम को ट्राफी तथा छह हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को ट्राफी तथा चार हजार रुपये से सम्मानित किया।