फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   sport

फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब का ट्राफी पर कब्जा

विज्ञापन
sport
नौशेरा। पुलिस की तरफ से स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार को फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब बगनोटी और नौशेरा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इसमें फ्रेंड्स क्लब ने जीत दर्ज कर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

नौशेरा के विभिन्न क्षेत्रों से आए दर्शकों ने टीमों का उत्साह बढ़ाया और उनका मनोबल बढ़ाया। अनिल शर्मा मैन ऑफ द मैच, कशिश कपूर मैन ऑफ द सीरीज और टूर्नामेंट के प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार वितरित किए गए। इसके अलावा जीडीसी के छात्रों ने कार्यक्रम के अंत में भांगड़ा नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। एसएसपी ने कहा कि खेल युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक रूप से प्रसारित करके सामाजिक बुराइयों को मिटाने का सबसे अच्छा माध्यम है। इसी उद्देश्य से जिले में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत खेल आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर एएसपी अमित वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, एसडीपीओ तौसीफ अहमद, थाना प्रभारी राजेश जसरोटिया, पार्षद रोहित कोहली, अनु भसीन, विजय बकशी, विनोद शर्मा, सरपंच मोहन लाल, सरपंच कंवलजीत सिंह की मौजूदगी रही। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से कुल 8 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डोगरा और झूला क्रिकेट क्लब पहुंची फाइनल में
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरबनी। हायर सेकेंडरी स्कूल बाजाबांई में पुलिस की तरफ से सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत खेजी जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को सेमीफाइनल मैच खेले गए। इसमें पहले मैच में डोगरा क्रिकेट क्लब ने सुंदरबनी-बी तथा झूला क्रिकेट क्लब ने सुंदरबनी सीनियर को हराया।
पहले सेमीफाइनल मैच में सुंदरबनी-बी टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 131 रन बनाए। उसके सभी खिलाड़ी आउट हो गए। जवाब में उतरी डोगेरा क्रिकेट क्लब की टीम ने 14 वें ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाकर मैच को आठ विकेट से जीत लिया। प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में झूला क्रिकेट क्लब की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए। जवाब में उतरी सुंदरबनी सीनियर टीम 98 रन पर आउट हो गई। झूला क्रिकेट क्लब ने 10 रन के अंतर से मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। प्रतियोगिता का फाइनल बुधवार को खेला जाएगा।
वाईएसएस क्रिकेट कप में बालाकोट ने मेंढर को चार रन से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। सेना के प्रीतम पवेलियन स्टेडियम में जिला युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग की तरफ से आयोजित वाईएसएस अंतर ब्लाक क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में बालाकोट ब्लॉक ने मेंढर ब्लॉक को चार रन से हराकर खिताब जीत लिया।
दोपहर को प्रीतम पवेलियन में जिला युवा कार्यक्रम की तरफ से आयोजित वाईएसएस अंतर ब्लॉक क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच मेंढर और बालाकोट ब्लाक के बीच खेला गया। इसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने भाग लिया। मैच की अध्यक्षता खेल अधिकारी मोहम्मद कासिम चौधरी ने की, जबकि सेना की 24 महार रेजिमेंट के कमांडिंग अधिकारी कर्नल एमपी सिंह और पुंछ ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर राजेश बिष्ट मुख्य अतिथि रहे।

फाइनल मैच में बालाकोट ब्लॉक ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 96 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मेंढर ब्लॉक के सभी खिलाड़ी 92 रन बना कर पवेलियन लौट गए। बालाकोट ब्लॉक की टीम ने चार रन से मैच जीत लिया। बालाकोट की तरफ से मकसूद ने सर्वाधिक 16 रन बनाए और 3 विकेट झटकाए, जिसके लिए उसे मैन आफ द मैच घोषित किया गया। विजेता एवं उप विजेता टीमों में पुरस्कार वितरित करते हुए ब्रिगेडियर राजेश बिष्ट ने खिलाड़ियों की खेल प्रतिभाओं की प्रशंसा की। खेल अधिकारी मोहम्मद कासिम चौधरी ने सेना का आभार प्रकट किया। इस अंतर ब्लॉक क्रिकेट मुकाबलों में संजय मिसरी, परवेज अहमद मलिक अफरीदी, केवल कृष्ण सूरी, राजेश कुमार, शब्बीर मलिक, विजय कुमार, मंजूर राथर आदि ने निर्णायक की भूमिका अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed