फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   sport

बाजाबांई क्रिकेट प्रतियोगिता में बहेनीगाला जीता

विज्ञापन
sport
सुंदरबनी। सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं में खेलों के प्रति रुचि पैदा करने के उद्देश्य से हायर सेकेंडरी स्कूल बाजाबांई में क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बहेनीगाला की टीम ने सुंदरबनी स्टाइकर को हराकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

सुंदरबनी स्टाइकर टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 12 ओवर में 104 रन बनाए, जबकि जवाब में बहेनीगाला की टीम ने 11 ओवर में चार विकेट रहते 106 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में अनिल ने बेहतर खेल प्रदर्शन करते हुए 29 गेंदों में 53 रन बनाए और मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किए गए। वहीं अभिषेक संगयाल को पूरी प्रतियोगिता के दौरान सर्वाधिक 9 विकेट व 83 रन बनाने पर प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अशोक कुमार शर्मा रहे। उन्होंने विजेता व उपविजेता टीमों को इनाम देकर सम्मानित किया। बाजाबांई में युवाओं का हौसला बढ़ाने के उद्देश्य से दूसरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें उपजिला सुंदरबनी के सीमांत क्षेत्रों के साथ अन्य गांवों की 12 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed