फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   spiritual news

Rajouri News: श्री रघुनाथ मंदिर नौशेरा में माता की चौकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
spiritual news
साध्वी जगदीशा भारती ने मां भगवती की महिमा का किया गायन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नौशेरा। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वाधान में श्री रघुनाथ मंदिर नौशेरा में सोमवार को माता की चौकी की गई। भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। गुरुदेव आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी जगदीशा भारती ने भजनों से मां भगवती की महिमा का गायन किया। इससे पहले मां भगवती की वंदना की गई। गणमान्य यजमान परिवारों ने पूजन किया। मां की अखंड ज्योति प्रज्जवलित कर लंगर शुरू किया गया। साध्वी ने बताया कि जब भी संसार में पाप बढ़ता है तो महिषासुर जैसे दुष्टों का नाश करने के लिए मां दुर्गा के रूप में जगत जननी अवतरित होती हैं। साध्वी गरिमा भारती, साध्वी ज्योति भारती, पुण्य भारती, रजनी भारती, साध्वी हरमीत भारती, महात्मा रविन्द्र, महात्मा गुरबाज ने संगीतमय प्रस्तुति से सबको निहाल कर दिया। इस मौके पर स्वामी सुचेतानंद, स्वामी हरिदासानंद, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवीद्र रैना, जगदीश साहनी प्रधान सनातन धर्म सभा नौशेरा, बिंदु चौधरी पूर्व सरपंच चौकी, गोपाल शर्मा, सुभाष कपूर, श्याम मुरारी वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed