फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   snoe fall

बर्फबारी, बारिश से बढ़ीं दुश्वारियां

विज्ञापन
snoe fall
राजोरी। जिले के पहाड़ी इलाकों मे बर्फबारी और निचले मैदानी इलाकों व शहर में बारिश का सिलसिला वीरवार को देर तक जारी रहा। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया है।
विज्ञापन

जिले के पहाड़ी इलाकों बुद्धल, थन्नामंडी, कोटरंका, दरहाल आदि पहाड़ों पर 1 से 2 फुट तक बर्फ जमा हो चुकी है। जबकि तहसील मुख्यालय पर भी 4 से 6 इंच तक बर्फ जमा हुई है। ताजा बर्फबारी से जहां एक तरफ बिजली गुल होने से लोगों की परेशानियां बढ़ रही है। दूसरी ओर इन तहसील मुख्यालय के आसपास के गांवोें में सड़क संपर्क भी कट चुका है।
विज्ञापन

लोगोें को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। थन्नामंडी से डीकेजी, बुद्धल से दंडोत, गब्बर, कोटरंका से खवास, गदयोग, बडाल, दरहाल से खोडी नाड आदि क्षेत्रों में बर्फ जमा होने से सड़क पर यातायात ठप है। लोगों को पैदल ही सफर करना पड़ रहा है। राजोरी शहर व आसपास के इलाकों व अन्य मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से भी जनजीवन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड से सड़कों व बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। उधर राजोरी-थन्नामंडी सड़क मार्ग पर फिसलन के कारण कई घंटों लोगों को जाम में फंसा रहना पड़ा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि राजोरी-थन्नामंडी सड़क के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देश दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed