फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Sibiaai investigation by the police lathicharge on villagers have been demanding

पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज कर दिया

Sun, 21 Sep 2014 01:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ राजोरी
ब्यूरो, अमर उजाला/ राजोरी Updated Sun, 21 Sep 2014 01:45 AM IST
विज्ञापन
Sibiaai investigation by the police lathicharge on villagers have been demanding

सीबीआई जांच की मांग कर रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिससे कई घायल हो गए। करीब दो महीने पहले कालाकोट में हुए सिपाही संजय कुमार और दो बहनों के कत्ल की सीबीआई जांच की मांग पर शनिवार को स्योट में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने आठ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

 
शनिवार को नौशेरा के भजनोवा, मानपुर, बरैरी, दरयाला, चड़याला, कालाकोट आदि गांवों के सैंकड़ों ग्रामीण वाहनों में सवार होकर स्योट पहुंचे और तिहरे हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग पर सड़क पर बैठ गए। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए पुलिस के खिलाफ जमकर नारे लगाए।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कालाकोट के एसएचओ का ट्रांसफर कर निष्पक्ष जांच कराई जाए। इस दौरान जब पुलिस ने ग्रामीणों से रास्ता छोड़ने को कहा तो आंदोलनकारियों ने मानने से इंकार कर दिया। पुलिस ने कुछ देर बाद ग्रामीणों पर लाठीचार्ज कर दिया, जिससे वहां भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई।कई प्रदर्शनकारियों को चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आठ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। उधर, लंबरदार भजनोवा अमरनाथ, सरदार दर्शन सिंह, शाम लाल, सुषमा देवी, शम्मी देवी, संतोष कुमारी, कमला देवी ने बताया कि पुलिस ने बेरहमी से उन पर डंडे बरसाए। इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों के पास प्रदर्शन की इजाजत नहीं थी।


सड़क पर प्रदर्शन करना गैरकानूनी था। इस घटना पर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने पुलिस कार्रवाई को जल्दबाजी में उठाया गया कदम बताते हुए हिरासत में लिए गए लोगों को तत्काल रिहा करने पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed