{"_id":"65108d56223faee8d6070804","slug":"shaurya-jagran-rath-yatra-rajouri-news-c-272-1-raj1001-586-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले युवाओं को जागृत करेगा बजरंग दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले युवाओं को जागृत करेगा बजरंग दल
विज्ञापन
राजोरी में शौर्य जागरण यात्रा 4 से 7 अक्तूबर तक होगी आयोजित
गांव-गांव जाकर युवाओं को धर्म व संस्कृति के प्रति किया जाएगा जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। केंद्र द्वारा निर्धारित बजरंग दल शौर्य जागरण यात्रा इस वर्ष होना तय हुआ है। इस सिलसिले में राजोरी में शौर्य जागरण यात्रा कार्यक्रम की रूप रेखा के विषय को लेकर बैठक हुई। विहिप जिला कार्यालय में हुई संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक में निर्णय लिया गया कि 4 से 7 अक्तूबर 2023 तक राजोेरी के विभिन्न गांवों में शौर्य जागरण रथ यात्रा आयोजित की जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक साहिल पंडित ने की। उन्होंने बताया कि यात्रा राजोरी में 4 दिन चलेगी। अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि में निर्माणाधीन भव्य गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले बजरंग दल देशभर में शौर्य जागरण यात्रा निकालेगा। युवाओं को धर्म व संस्कृति के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की शुरुआत व समापन पर सभाएं भी होंगी। युवा जागृत हों और धर्म पर आघात स्वीकार न करें, इसके लिए उन्हें प्रेरित किया जाएगा। इस कार्य में देश भर से बजरंग दल के एक करोड़ कार्यकर्ताओं को लगाया जाएगा। युवाओं को महापुरुषों नेताजी सुभाषचंद्र बोस, रानी लक्ष्मीबाई, महाराणा प्रताप, सरदार भगत सिंह, आदि के योगदान से अवगत कराया जाएगा। साथ ही महापुरुषों के रास्ते पर चलने का संकल्प भी युवाओं को दिलाया जाएगा।
बैठक में विहिप के जिला सह मंत्री आचार्य विक्रम, जिला कोषाध्यक्ष संजीव, जिला मठ मंदिर एवं अर्चक पुरोहित प्रमुख अनिल कुमार, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अमित सेठी, आदि उपस्थित रहे।