{"_id":"b0a554e7e354dffd5ea3ccb8bab929b1","slug":"search-operation-in-savjian-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावजियां में दिनभर चला तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावजियां में दिनभर चला तलाशी अभियान
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को सेना, पुलिस और एसओजी ने जिले की मंडी तहसील के सावजियां क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के आसपास दिन भर तलाशी अभियान चलाया, ताकि इस बात को सुनिश्चित बनाया जा सके कि वीरवार को घुसपैठ करने वाले आतंकियों का कोई साथी जीवित बच कर इस तरफ न निकल आया हो।
विज्ञापन
दिनभर चले इस तलाशी अभियान में सुरक्षाबलों के हाथ कुछ भी नहीं लग पाया। गौरतलब है कि कल जिले के सावजियां क्षेत्र में तैनात सेना के जवानों ने एक मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया था।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह तड़के सेना की 40आरआर के साथ एसएचओ मंडी मारूफ मिर्जा, चौकी प्रभारी सावजियां एमडी खान और एसओजी के सब इंसपेक्टर मंजूर हुसैन की अगुवाई में सेना, पुलिस और एसओजी के जवानों ने सावजियां क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के आसपास डोबागली, मक्खयारी डोक से लेकर जामिया गली तक तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
इस दौरान सुरक्षाबलों ने क्षेत्र के गांव, घरों के साथ ही नालों और जंगलों को पूरी तरह खंगाला, ताकि मुठभेड़ में सुरक्षित बचकर घुसपैठ करने में सफ ल हो गए आतंकियों को दबोचा जा सके। दिनभर चले इस तलाशी अभियान में सुरक्षाबलों के हाथ कोई भी आतंकी नहीं लगा।
इस अभियान में सुरक्षाबलों के अधिकारियों ने नियंत्रण रेखा से सटे गांव के लोगों को चौकस रहने और किसी अज्ञात व्यक्ति को देखने पर सेना अथवा पुलिस को सूचित करने के लिए कहा है।