{"_id":"64ebaf7993308bf6ad0e3616","slug":"screened-a-play-in-festival-rajouri-news-c-272-1-raj1001-392-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: नाटक आतंकवादी की प्रेमिका में दर्शाई मोहब्बत से नफरत तक की दास्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: नाटक आतंकवादी की प्रेमिका में दर्शाई मोहब्बत से नफरत तक की दास्तान
विज्ञापन
रंगमंच थिएटर ग्रुप ने किया डॉ. शैलिंदर शर्मा मेमोरियल राष्ट्रीय नाटक महोत्सव का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। रंगमंच थिएटर ग्रुप ने पहाड़ी छात्रावास सभागार में डॉ. शैलिंदर शर्मा मेमोरियल राष्ट्रीय नाटक महोत्सव का आयोजन किया। रविवार को शुरू हुए दो दिवसीय महोत्सव में मुख्य अतिथि डीडीसी चेयरमैन राजोरी नसीम लियाकत थे, जबकि विशिष्ट अतिथि एडिशनल एसपी विवेक शेखर शर्मा थे। पहले दिन दो नाटकों का मंचन हुआ। पहला नाटक प्रतिमा सिन्हा द्वारा लिखित और सलीम राजा द्वारा निर्देशित मोह था, जबकि दूसरे नाटक का शीर्षक आतंकवादी की प्रेमिका था। इसे पाली भूपिंदर ने लिखा और डॉ. ओमेंद्र कुमार ने निर्देशित किया।
दिल को छू लेने वाले संवाद और रोमांच से सजी अनुकृति रंगमंडल कानपुर की नाट्य प्रस्तुति आतंकवादी की प्रेमिका के मंचन ने पहाड़ी हॉस्टल में समां बांधा। नाटक में मोहब्बत से नफरत तक की दास्तान दर्शाई गई। बारूद के धमाकों के बीच गुलजार होती मोहब्बत और कलाकारों की प्रस्तुति ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। नाटक को तालियों से सराहा गया। नाटक के चारों कलाकारों का अभिनय स्वाभाविक और अच्छा रहा। अनीता के किरदार को जीवंत कर संध्या सिंह अपनी अलग छाप छोड़ने में कामयाब रहीं। अलग-अलग दृश्यों में तीन गीतों का खूबसूरती से इस्तेमाल दर्शकों को नाटक के मूड से जोड़ने में सफल रहा। संगीत विजय भास्कर एवं प्रकाश संचालन नरेंद्र सिंह का था।
उधर, समारोह में सेतु सांस्कृतिक केंद्र वाराणसी के कलाकारों ने दूसरे नाटक मोह का मंचन किया। मन्नू भंडारी की कहानी का नाट्य रूपांतरण दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम शुरू होने से पहले महोत्सव निदेशक विशाल पहाड़ी ने डॉ. शैलिंदर शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके जीवन पर प्रकाश डाला। मौके पर संयोजक शिखा बाली, समन्वयक विक्रांत वर्मा, डॉ. विदुषी बडयाल, अहसान मिर्जा, डॉ गारू सनेही, आदि मौजूद थे।