फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   school open

राजोरी जिले के स्कूलों में बढ़ी विद्यार्थियों की संख्या

विज्ञापन
school open
राजोरी। जिले में करीब छह महीने बाद 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए स्कूल खोल दिए गए हैं। वीरवार को दूसरे दिन सरकारी स्कूलों में करीब 35 से 40 प्रतिशत विद्यार्थी पहुंचे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अनुसार बुधवार से राजोेरी जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को दसवीं और बारहवीं कक्षा तक के लिए खोल दिया गया था। लेकिन पहले दिन कम विद्यार्थी ही पहुंचे थे। मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अनुसार सरकार के आदेश अनुसार हर स्कूल में दसवीं और बारहवीं कक्षा के बच्चों को 50 प्रतिशत ही बुलाना है। राजोेरी में सरकारी स्कूलों में 22 हजार के करीब विद्यार्थियों की संख्या है। हर दिन 11 हजार के करीब ही विद्यार्थियों को स्कूल में आना होगा।
विज्ञापन

कोविड-प्रोटोकॉल का रखा जा रहा ध्यान
सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को बुलाने के साथ कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। डीसी राजेश कुमार शवन के निर्देशों के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमोें ने कमर कस ली है। हर स्कूल में बच्चों को दाखिल होने से पहले उनके कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी शमीम भट्टी ने कहा कि जिले के सभी स्कूलों में आने वाले बच्चों की कोविड टेस्टिंग के लिए विशेष टीमें तैनात कर दी गई हैं। बच्चों की रैपिड एंटीजन टेस्टिंग की जा रही है। इसकी रिपोर्ट उसी समय आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed