फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Sara returned from Attari-Wagah border and raised slogans of Hindustan Zindabad

Border: अटारी-वाघा सीमा से लौटीं सारा ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के लगाए नारे; दोनों बेटों संग अब रहेंगी भारत में

Fri, 02 May 2025 02:17 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क रजौरी
अमर उजाला, नेटवर्क रजौरी Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 02 May 2025 02:17 PM IST
सार

पाकिस्तान निवासी सारा खान को वैध लॉन्ग टर्म वीजा और चिकित्सीय आधार पर भारत सरकार ने राजौरी के बुद्धल में अपने परिवार के साथ रहने की अनुमति दे दी। अटारी-वाघा सीमा से लौटने के बाद सारा ने मेरा भारत महान और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।

विज्ञापन
Sara returned from Attari-Wagah border and raised slogans of Hindustan Zindabad
सारा खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजोरी जिले के बुद्धल में ब्याही पाकिस्तान की निवासी सारा खान को भारत सरकार ने चिकित्सा आधार पर और उनके वैध लॉन्ग टर्म वीजा के कारण परिवार के साथ बुद्धल में ही रहने की अनुमति दे दी है, जो मार्च 2026 तक वैध है। बुद्धल में रहने की अनुमति मिलने से ख़ुश सारा और उनके परिजन ने मेरा भारत महान और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।

विज्ञापन

परिवार की अपील पर सरकार ने दी भारत में रहने की अनुमति
सारा को पीओजेके में जन्में पांच साल के बेटे उमर हयात के साथ निर्वासन आदेशों की अवहेलना करने पर हिरासत में लिया गया था। उन्हें प्रत्यावर्तन के लिए अटारी-वाघा सीमा पर ले जाया गया था। सारा का एक और बेटा है, जिसका जन्म हाल में बुद्धल में हुआ है। सारा को बड़े बेटे के साथ पाकिस्तान भेजा जाना था।

यह कार्रवाई गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में की गई। सारा खान के साथ उनके पति औरंगजेब खान और ससुर जमुरद खान भी उन्हें छोड़ने अमृतसर तक साथ गए थे।सारा के पति और ससुर ने हाल में सारा की सिजेरियन डिलीवरी और उनके वैध वीजा स्टेटस का हवाला देते हुए अधिकारियों से उन्हें भारत में रहने देने की अपील की, जिसे मान लिया गया। इसके बाद सारा को दोनों बेटों के साथ वापस बुद्धल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमुरद खान ने जताया प्रशासन का आभार
राजोेरी के बुद्धल अपने घर लौटने पर जमुरद खान ने कहा कि हमारे अनुरोध पर और वैध दस्तावेजों की पुष्टि करने के बाद अटारी-वाघा सीमा पर अधिकारियों ने सहयोग किया और सारा खान और उमर हयात को बुद्धल में परिवार के साथ रहने की अनुमति दे दी।

सारा को पाकिस्तान में उमर के जन्म के 6 महीने बाद एलटीवी मिला था। जब उन्हें और उमर को निर्वासित किया जा रहा था, तो अधिकारियों ने शुरू में उनके नवजात बेटे को उनके साथ रहने की अनुमति नहीं दी, जिससे परिवार ने सीमा पर पुनर्विचार का अनुरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed