फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Saksharta computer mission

Rajouri News: डिजिटल वाहन में ग्रामीणों को मिलेगा कंप्यूटर का ज्ञान

विज्ञापन
Saksharta computer mission
-पिछड़े गांवोें में कंप्यूटर साक्षरता के लिए प्रशासन ने चलाया एकल अभियान
विज्ञापन

-सोलर सिस्टम से लैस वाहन में 9 कंप्यूटर और वाईफाई कनेक्टिविटी
-पहले चरण में गांव संच डूंगी में तीन महीने तक रहेगा वाहन

संवाद न्यूज एजेंसी


राजोरी। ग्रामीणों को अब डिजिटल वाहन में कंप्यूटर का ज्ञान मिलेगा। डिजिटल इंडिया के तहत प्रशासन ने एकल अभियान चलाया है। कंप्यूटर साक्षरता बढ़ाने के लिए पिछड़े गांवोें में लोगों को कंप्यूटर सिखाया जाएगा। एडीसी राजीव खजूरिया ने मंगलवार को एकल ऑन व्हील को गांवों के लिए रवाना किया।
जिला प्रशासन ने यह एक ऐसा वाहन तैयार किया है, जिसकी छत पर सोलर सिस्टम लगा है। वाहन के अंदर 9 कंप्यूटर हैं। वाहन को वाईफाई के माध्यम से इंटरनेट कनेक्टिविटी दी गई है। यह वाहन जिले के ऐसे दूर दराज और पिछड़े गांवोें में जाएगा, यहां लोगों के पास कंप्यूटर सुविधा उपलब्ध नहीं है। बच्चों के साथ आम लोगों को भी कंप्यूटर चलाना सिखाया जाएगा।
विज्ञापन

रोजाना दो-दो घंटे के चार बैच लगाए जाएंगे
अभियान की शुरुआत श्री माता वैष्णो देवी आंचल राजोरी (जम्मू संभाग) के गांव संच डूंगी से की गई है। एडीसी खजूरिया ने बताया कि यह वाहन तीन महीने इस सीमावर्ती गांव में कंप्यूटर का प्राथमिक ज्ञान देेगा। कंप्यूटर की शिक्षा देने के लिए संच डूंगी को आसपास के तीन से चार गांवों को भी जोड़ा गया है। कंप्यूटर सीखने वालों को प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। वाहन में एक बैच में 18 बच्चों को कंप्यूटर सिखाया जाएगा। रोजाना दो-दो घंटे के 4 बैच लगाए जाएंगे। बच्चों को पढ़ाने के लिए वाहन में दो कर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंप्यूटर सीख घर बैठे ले सकेंगे ऑनलाइन सेवाओं का लाभ
एडीसी खजूरिया ने कहा कि इस कदम से केंद्र सरकार की डिजिटल इंडिया ड्राइव को और बल मिलेगा। लोग कंप्यूटर सीखने के बाद सरकार की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा पाएंगे। मौजूदा समय में लगभग एक हजार सुविधाएं ऑनलाइन हैं। कंप्यूटर सीखकर लोग घर बैठे इसका लाभ ले सकेंगे। दफ्तरों के चक्करों से छुटकारा मिलेगा। एकल अभियान की शुरुआत पर जिला प्रचार प्रमुख शक्ति शर्मा, जिला सह कार्यवाह दिलीप कुमार, रोहित कुमार, सरपंच विपिन दत्ता, आंचल राजोेरी अभियान प्रमुख प्रहलाद सिंह, संच प्रमुख प्रीतम सिंह, संच प्रमुख शीतल कुमार सहित ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed