फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   road

दो दिन के अंदर ही सडक से उखड गया तारकोल ग्रामीणों ने बंद करवाया सडक पर तारकोल डालने का कांम

विज्ञापन
road
सुंदरबनी। गांव मव से पतराड़ा तक प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनी सड़क पर फिर से तारकोल डालकर मरम्मत कार्य में की जा रही कोताही के चलते दो दिन के अंदर ही सड़क उखड़ना शुरू हो गई, जिससे परेशान लोगों ने शुक्रवार को सड़क पर उतरकर पीएमजीएसवाई के खिलाफ प्रदर्शन करके सड़क पर तारकोल डालने के कार्य को बंद करा दिया।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व गांव मवा से पतराड़ा तक 1.07 करोड़ रुपये की लागत से पांच किलो मीटर दो सौ मीटर सड़क की मरम्मत के लिए तारकोल डलवाने का कार्य शुरू कराया गया, शुक्रवार को जब दो दिन के बाद ही सड़क पर पड़ी तारकोल उखड़ने लगी तो उक्त पंचायत के पूर्व सरपंच अशोक कुमार तथा स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए सड़क पर तारकोल डालने के काम को बंद करा दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे पीएमजीएसवाई विभाग के एईई ने लोगों को आश्वासन दिया कि यहां तारकोल ठीक नहीं पड़ी है उसे फिर से डलवाकर ठीक कराया जाएगा, लेकिन लोगों ने कहा कि जब तक प्रशासन का कोई बड़ा अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचता तब तक काम नहीं कराने दिया जाएगा। लोगों ने कहा कि जो ठेकेदार काम में कोताही बरतते हैं उनके खिलाफ प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करके उन्हें ब्लैकलिस्ट में डालना चाहिए। ताकि फिर से कोई ठेकेदार ऐसा नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed