फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   road

सड़क की मरम्मत में खुद आगे आए

विज्ञापन
road
राजोरी ज़िले की बुद्धल तहसील बथान गांव के ग्रामीणों ने खुद के संसाधनों और पै
राजोरी। बुद्धल के बथान गांव के ग्रामीणों ने खुद के संसाधन और पैसों से जर्जर पड़ी सड़क की मरम्मत का बीड़ा उठाया है। इसमें संपन्न लोगों ने जहां धन से मदद की तो वहीं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों ने श्रमदान कर भागीदारी निभाई।
विज्ञापन

बुद्धल के गब्बर बथान गांवों के हजारोें की आबादी तहसील हेडक्वार्टर से जोड़ने वाली सड़क का निर्माण वर्ष 2012 में पीएमजीएसवाई की तरफ से कराया गया। तब से इस सड़क की मरम्मत तक नहीं हुई। सड़क में गड्ढे हो गए हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना रहा था। गांव के वारिष्ठ नागरिक नजीर ठक्कर, सरपंच शाबिर अहमद बताते हैं कि इसके निर्माण के लिए विधायक से लेकर सांसद और आला अफसरों के यहां कई बार गुहार लगाई, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। अब गांव के लोगों ने खुद ही सड़क निर्माण की ठानी।
विज्ञापन

खास बात यह है कि इस गांव और तहसील के कुछ लोग सड़क निर्माण के पेशे से जुड़े हैं। कोई ठेकेदार है तो कोई सड़क निर्माण में मजदूरी करता है। ऐसे में ठेकेदारों के पास सड़क निर्माण करने में इस्तेमाल होने वाली मशीनरी भी है। संसाधनों की उपलब्धता के चलते दो दिन पूर्व गांव में बैठक हुई और तय किया गया कि जिसकी जितनी हैसियत होगी वह उतनी भागेदारी करके सड़क निर्माण में हिस्सेदारी निभाएगा। इसके बाद सड़क का मरम्मत कार्य शुरू किया गया। लोगों ने उपराज्यपाल से गुहार लगाते हुए कहा कि तत्काल सड़क का निर्माण पूरा करने के लिए फंड्स जारी किए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जेई परवेज अहमद ने फंड्स की कमी का बहाना लगा कर पल्ला झाड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed