फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   road

चन्नी शवा मेला जाने बाली सडक की हालत खस्ता होने से लोगों को आवाजाही में हो रही परेशांनियां

विज्ञापन
road
सुंदरबनी। गांव मरचौला से चन्नी शवा मेला जाने वाली सड़क की हालत जर्जर होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत दो वर्ष पूर्व बनी इस सड़क की हालत इतनी खस्ता हो चुकी है कि वाहन चालकों को हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

इस संबंध में गांववासियों जिया लाल, अशोक कुमार, मोहिंद्र कुमार, केवल कृष्ण, कुलदीप कुमार, पवन कुमार, मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद अकरम, मोहम्मद बशीर आदि का कहना है कि दो वर्ष पूर्व बनी चन्नी शवा मेला सड़क की हालत इतनी खस्ता हो चुकी है कि सड़क पर वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत दो वर्ष पूर्व बनी इस सड़क का निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ नहीं होने के कारण हालत सड़क दो वर्षों के अंदर पूरी तरह से उखड़ चुकी है। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पीएमजीएसवाई विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई कि उक्त सड़क की मरम्मत कराकर लोगों को पेश परेशानियों से निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed