फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   road

राजोरी मे महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का कार्य शुरू

विज्ञापन
road
राजोरी मे महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का कार्य शुरू
राजोरी। जिला प्रशासन ने एक अन्य कदम में प्रमुख अड़चनों को दूर करने के बाद दो महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण कार्य को शुरू करा दिया है। सड़क परियोजनाएं की जहां अड़चनें दूर की गई हैं, वे वर्कशॉप ब्रिज से गंबीर ब्राह्मणा और हैमिल्टन ब्रिज के पास सर्कुलर रोड हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की टीम ने तहसीलदार मोहम्मद रफीक और एसएचओ समीर जालानी के साथ मौके का दौरा किया और सभी बाधाओं को दूर किया। इस पूरी कवायद की निगरानी अतिरिक्त उपायुक्त शेर सिंह और उपायुक्त राजेश कुमार शवन के मार्गदर्शन में की गई। तहसीलदार ने बताया कि ये दोनों सड़कें कुछ मामूली मुद्दों के कारण वर्षों से लटकी थीं, जैसे सड़क के संरक्षण और फल देने वाले पौधों के बदले में मुआवजे के चलते काम रुका था। उन्होंने आगे बताया कि इन दोनों सड़कों को पीडबलयूडी की तरफ से बनाया जा रहा है। गंबीर ब्राह्मणा रोड पर वर्कशॉप ब्रिज के निर्माण से 2000 से अधिक लोगों को लाभ होगा, जबकि कस्बे में यातायात की भीड़ को कम करने के लिए एकमात्र उद्देश्य के साथ सर्कुलर रोड को मंजूरी दी गई थी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि निर्माण एजेंसियों को सड़कों के निर्माण के विभिन्न चरणों के दौरान विभिन्न बाधाओं का सामना करना पड़ता है और ये बाधाएं अक्सर निर्माण में देरी का कारण बनती हैं। समय रहते निर्माण पूरा होने में मुश्किल हो जाती है। कुछ मामलों में निर्माण गतिविधि लगभग बंद हो जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि इन बाधाओं से न केवल समय के साथ नुकसान होता है, बल्कि भारी लागत में भी बढ़ोतरी होती है। हम इस तथ्य को नजरअंदाज नहीं कर सकते कि इन सड़कों का समय पर पूरा होना कुछ ऐसा है जहां समझौता ग्रामीण आबादी के जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। उपायुक्त ने जनता से अपील की कि वे बड़े सामुदायिक लाभों पर इन मामूली स्वार्थों को दूर करें और विकास के रास्ते पर रुकावटें पैदा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed