{"_id":"682dd13d3e236252b70327bb","slug":"rajouri-purushottam-s-mutilated-body-found-a-short-distance-from-the-house-villager-brutally-murdered-with-a-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri: घर से थोड़ी दूरी पर मिला पुरुषोत्तम का क्षत-विक्षत शव, धारदार हथियार से ग्रामीण की बेरहमी से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri: घर से थोड़ी दूरी पर मिला पुरुषोत्तम का क्षत-विक्षत शव, धारदार हथियार से ग्रामीण की बेरहमी से हत्या
Wed, 21 May 2025 06:42 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क राजोरी
अमर उजाला, नेटवर्क राजोरी
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Wed, 21 May 2025 06:42 PM IST
सार
राजोरी के ख्वास पुलिस चौकी इलाके के केरी गांव में सोमवार देर रात गांव के ही पुरुषोत्तम लाल (44) की बेरहमी से तेज धार हथियार से हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस
- फोटो : निकिता गुप्ता
विस्तार
ख्वास पुलिस चौकी इलाके के केरी गांव में सोमवार देर रात गांव के ही पुरुषोत्तम लाल (44) की बेरहमी से तेज धार हथियार से हत्या कर दी गई। घर से कुछ ही दूरी पर पुरुषोत्तम की क्षत-विक्षत लाश मिली। सुबह हत्या का पता चलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
पूरे इलाके में खौफ का माहौल है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है।चौकी प्रभारी शौकत इकबाल ने बताया कि मंगलवार सुबह लोगों ने पुरुषोत्तम का शव पड़े होने की सूचना दी। हत्या सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि में की गई है।
विज्ञापन
हत्या बेहद निर्मम तरीके से की गई। हत्यारों ने तेज धार वाले हथियार से पुरुषोत्तम का पेट फाड़ दिया, जिससे उनकी आंतें बाहर आ गईं। निजी अंग भी हत्यारों ने काट दिया। पुलिस बेरहमी से हत्या किए जाने की वजहों के साथ ही विभिन्न पहलुओं पर तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
कुछ लोगों से पूछताछ चौकी प्रभारी के अनुसार,हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद नहीं हुआ है। न ही अभी तक किसी की गिरफ्तारी हो सकी है। हालांकि कुछ लोगो से पूछताछ की जा रही है। जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। उधर, मृतक के परिजन ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि इस प्रकार से निर्मम हत्या कोई पेशेवर अपराधी ही कर सकता है। यदि जल्द सच सामने नहीं आया, तो वे प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन