फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Rajouri-Poonch National Highway remained closed for three and a half hours at Dalya in Nowshera.

Rajouri News: नौशेरा के डलया में साढ़े तीन घंटे बंद रहा राजोरी-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग

Wed, 17 Apr 2024 05:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Wed, 17 Apr 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Rajouri-Poonch National Highway remained closed for three and a half hours at Dalya in Nowshera.
शाम आठ बजे डीसी के आश्वासन के बाद खोला
विज्ञापन

जाम के चलते लोगों को करना पड़ा परेशानियों का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
नौशेरा। करंट लगने से युवक की मौत के बाद परिजनों ने डलया में राजोरी-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग को साढ़े तीन घंटे बंद कर एमईएस के खिलाफ प्रदर्शन किया। परिजनों ने उचित मुआवजे के साथ परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की।

जानकारी के मुताबिक अमृतपाल सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी राजपुर कमिला तहसील किला दराल एमईएस विभाग में ठेकेदार के अंडर काम करता था। मंगलवार सुबह बिजली के खंभे पर चढ़कर तकनीकी खराबी को ठीक करते समय अचानक करंट लगने से अमृतपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिवार वाले व ग्रामीण मृतक के शव को सैन्य अस्पताल में ले गए। परिजनों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डलया (नौशेरा) सड़क जाम कर मृतक के परिवार के सदस्य को नौकरी व उचित मुआवजा देने की मांग की। मौके पर पहुंचे एमईएस विभाग के उच्च अधिकारी, तहसीलदार नौशेरा, एडीशनल एसपी नौशेरा, एसडीपीओ नौशेरा, थाना प्रभारी नौशेरा, एडीसी बाबु राम टंडन नौशेरा, डीसी राजोरी ओम प्रकाश भगत ने परिजनों को उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया। वहीं, एमईएस विभाग की तरफ से मृतक की पत्नी को नौकरी देने का आश्वासन दिया। इसके बाद मृतक के परिजनों ने सड़क मार्ग को खोला। शाम 4:30 बजे से लेकर 8 बजे तक सड़क मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मृतक के शव को उप जिला अस्पताल नौशेरा पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। आज पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed