फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Rajouri-Poonch districts forces on high alert

राजोरी-पुंछ जिलों में सेना हाई अलर्ट पर

Mon, 23 Nov 2015 07:07 PM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 Nov 2015 07:07 PM IST
विज्ञापन
Rajouri-Poonch districts forces on high alert

नौशेरा में एलओसी पर पाक गोलाबारी में सैन्य जवान शहीद होने के बाद राजोरी, पुंछ में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। आने वाले दिनों में घुसपैठ के प्रयास में तेजी आने की आशंका जताते हुए सेना ने चौकसी को पहले से अधिक बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार बर्फबारी होने से पहले आतंकवादी बड़े पैमाने पर घुसपैठ के प्रयास करेंगे। पिछले कुछ दिनों से नियंत्रण रेखा के उस पार आतंकवादियों की मूवमेंट भी अधिक देखी जा रही है। सूत्रों के हवाले से खबर यह भी है कि उस पार आईएसआई के उच्च अधिकारी और आतंकियों के आका बड़े पैमाने पर घुसपैठ करवाने की तैयारी कर चुके हैं।
विज्ञापन


राजोरी स्थित सेना के उच्च अधिकारी के अनुसार दोनों सीमावर्ती जिलों में सेना को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पुंछ जिले की मेंढर महसील के बालाकोट, सूनी गली, बलनोई, पुंछ के साब्जियां, मंडी, चक्का दा बाग, लोरन, राजेारी के नौशेरा तहसील के केरी झांगड़ सेक्टर, शेर बकरी, मंजाकोट के गंभीर मुगलां, नैक्का पंजग्राई, तारकुंडी गली आदि एलओसी क्षेत्रों में घुसपैठ के लिए संघर्ष विराम का उल्लंघन होने की आशंका अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों व सैन्य सूत्रों के अनुसार सेना इन सभी क्षेत्रों में हाई अलर्ट पर है। पिछले कुछ दिनों से उस पार बढ़ी आतंकवादियों की मूवमेंट की सोमवार को उस समय पुष्टि भी हो गई जब नौशेरा स्थित एलओसी से पाक ट्रेंड आतंकियों ने घुसपैठ का प्रयास किया और सेना पर फायरिंग की।


इसका भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया, लेकिन गोलाबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। पाकिस्तान के घुसपैठ के किसी भी प्रयास को विफल करने व आतंकवादियों को वहीं ढेर करने के लिए सेना पूरी तरह से तैयार व सक्षम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed