फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Rajouri people Demand to open TA battalion and degree college in the name of persons killed in Dhangri

Rajouri: ढांगरी में मारे गए लोगों के नाम से TA बटालियन, डिग्री कॉलेज खोलने की मांग, गृहमंत्री से की अपील

Fri, 13 Jan 2023 09:22 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 13 Jan 2023 09:22 PM IST
सार

ढांगरी में मारे गए लोगों के सम्मान में ढांगरी वॉरियर्स नाम से सेना की टीए बटालियन बनाने, इसमें ढांगरी के युवाओं को भर्ती करने का प्रावधान करने का अनुरोध किया है। ताकि ढांगरी के उचित शहीदों को सम्मान मिल सके।

विज्ञापन
Rajouri people Demand to open TA battalion and degree college in the name of persons killed in Dhangri
Rajouri - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजोरी के ढांगरी के पीड़ित परिवारों के सदस्यों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के समक्ष अपनी मांगें पहुंचाने के लिए एक ज्ञापन तैयार किया, लेकिन वे उन्हें इसे सौंप नहीं पाए। ऐसे में उन्होंने व्हाट्सएप से कुछ प्रमुख मांगे गृह मंत्री के सामने रखीं। ढांगरी में मारे गए लोगों के सम्मान में ढांगरी वॉरियर्स नाम से सेना की टीए बटालियन बनाने, इसमें ढांगरी के युवाओं को भर्ती करने का प्रावधान करने का अनुरोध किया है। ताकि ढांगरी के उचित शहीदों को सम्मान मिल सके।

विज्ञापन


सरपंच धीरज शर्मा ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ढांगरी वॉरियर नाम से टीए बटालियन बनाती है तो जहां एक तरफ ढांगरी में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को सम्मान मिलेगा, वहीं दूसरी तरफ पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा ढांगरी में डिग्री कॉलेज बनाने की मांग भी गई है। शहीदों के नाम पर डिग्री कॉलेज में पढ़ाई करके बच्चे देश सेवा में अपना योगदान देंगे। पीड़ित परिवार के सदस्यों व सरपंच ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि गृह मंत्री उनकी दो प्रमुख मांग पर जरूर विचार करेंगे। 
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने आतंकी हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को जल्द से जल्द मौत के घाट उतारने की मांग की है। उन आतंकवादियों के साथ शामिल स्थानीय लोगों को बेनकाब करने, ढांगरी में वीडीसी को पहले से अधिक मजबूत करना, वीडीसी सदस्यों को ऑटोमेटिक हथियार देना, ढांगरी में सीआरपीएफ के बजाय सेना के शिविर स्थापित करना और अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को भी ज्ञापन के माध्यम से गृह मंत्री के पास भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed