{"_id":"618ad55f019617423a32daa8","slug":"rajouri-jammu-kashmir-problem-rajouri-news-jmu247511962","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर लकड़ी का पुल का पुल दे रहा हादसे को न्यौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर लकड़ी का पुल का पुल दे रहा हादसे को न्यौता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिले के कोटरंका उपमंडल के लड़कुती गांव को तहसील और उपमंडल हेडक्वार्टर से जोड़ने वाले लकड़ी के पुलि की हालत जर्जर बनी हुई है। नदी पर बनाए गए इस पुल की काफी लंबे समय से लोग मरम्मत की मांग कर रहे हैं। लेकिन संबंधित विभाग ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उक्त गांव के अलावा कुछ अन्य छोटे गावों को भी जोड़ने में यह पुल महत्वपूर्ण है, लेकिन जर्जर हालत के कारण गिरने के कगार पर है और हमेशा इसके गिरने का खतरा बना रहता है। स्थानीय निवासियों को हर समय इस पर गुजरने से डर लगता है। बार-बार समस्या बताने पर भी विभाग इसकी मरम्मत नहीं कर रहा। स्थानीय निवासी मोहम्मद बशारत, आकिब खान, नासीर हुसैन आदि ने कहा कि नदी पार करने के लिए यह लड़की का पुल ही एकमात्र रास्ता है। पुल की स्थिति बिगड़ती जा रही है। स्थानीय लोगों ने मांग की कि पुल की मरम्मत करवाई जाए।
विभाग के सहायक कार्यपालक इंजीनियर ने कहा कि कुछ समय पहले टेंडर जारी किया गया था, लेकिन टेंडर भरने वाला ठेकेदार नदारद हो गया है। उन्होंने कहा कि पहला टेंडर और फिर से रद्द कर दोबारा से टेंडर निकलना उच्च अधिकारियों का काम है और उन्हें सूचित किया गया है कि पुल की मरम्मत के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।