फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   rajouri jammu kashmir,problem

जर्जर लकड़ी का पुल का पुल दे रहा हादसे को न्यौता

विज्ञापन
rajouri jammu kashmir,problem
राजोरी। जिले के कोटरंका उपमंडल के लड़कुती गांव को तहसील और उपमंडल हेडक्वार्टर से जोड़ने वाले लकड़ी के पुलि की हालत जर्जर बनी हुई है। नदी पर बनाए गए इस पुल की काफी लंबे समय से लोग मरम्मत की मांग कर रहे हैं। लेकिन संबंधित विभाग ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उक्त गांव के अलावा कुछ अन्य छोटे गावों को भी जोड़ने में यह पुल महत्वपूर्ण है, लेकिन जर्जर हालत के कारण गिरने के कगार पर है और हमेशा इसके गिरने का खतरा बना रहता है। स्थानीय निवासियों को हर समय इस पर गुजरने से डर लगता है। बार-बार समस्या बताने पर भी विभाग इसकी मरम्मत नहीं कर रहा। स्थानीय निवासी मोहम्मद बशारत, आकिब खान, नासीर हुसैन आदि ने कहा कि नदी पार करने के लिए यह लड़की का पुल ही एकमात्र रास्ता है। पुल की स्थिति बिगड़ती जा रही है। स्थानीय लोगों ने मांग की कि पुल की मरम्मत करवाई जाए।
विज्ञापन

विभाग के सहायक कार्यपालक इंजीनियर ने कहा कि कुछ समय पहले टेंडर जारी किया गया था, लेकिन टेंडर भरने वाला ठेकेदार नदारद हो गया है। उन्होंने कहा कि पहला टेंडर और फिर से रद्द कर दोबारा से टेंडर निकलना उच्च अधिकारियों का काम है और उन्हें सूचित किया गया है कि पुल की मरम्मत के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed