{"_id":"618c2a6b3a72777a4474082a","slug":"rajouri-jammu-kashmir-development-rajouri-news-jmu2475779121","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी में जल जीवन मिशन के तहत आईईसी गतिविधियों का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी में जल जीवन मिशन के तहत आईईसी गतिविधियों का शुभारंभ
विज्ञापन
राजोरी। जिला प्रशासन ने जल जीवन मिशन के तहत आईईसी गतिविधियों की शुरुआत की है। जल संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर जागरूकता पैदा करने के लिए कार्यान्वयन सहायता एजेंसियों इंप्लीमेंटेशन स्पोर्ट एजेंसी (आईएसए) की ओर से जिले में आईईसी गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।
डीसी राजेश कुमार शवन ने जागरूकता अभियान के सफल और उपयोगी संचालन के लिए विभिन्न तौर-तरीकों को सफल बनाने के लिए आईएसए से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।
कहा कि व्यवहार में बदलाव लाने, पारदर्शिता लाने, जागरूकता बढ़ाने और क्षमता निर्माण के लिए जल जीवन मिशन के सफल कार्यान्वयन में आईईसी गतिविधियां महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। डीसी ने कहा कि जल जीवन मिशन एक गांव संचालित और महिला संचालित आंदोलन है और इसका मुख्य आधार जन आंदोलन और जन भागीदारी है। जल जीवन मिशन का उद्देश्य न केवल पानी के बुनियादी ढांचे का निर्माण करना है, बल्कि इसका उद्देश्य विभिन्न हितधारकों, विशेष रूप से स्थानीय समुदायों, जिम्मेदार और उत्तरदायी नेतृत्व की क्षमता का निर्माण करना है, जो गांव में जलापूर्ति प्रणाली का स्वामित्व, प्रबंधन, संचालन और रखरखाव करता है। उन्होंने आईएसए को जल संरक्षण के सदस्यों के साथ बैठक बुलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन राजोेरी पानी के संरक्षण के लिए बहुआयामी रणनीति पर काम कर रहा है और जिले के सभी जल निकायों की मरम्मत, नवीनीकरण और कायाकल्प का काम बड़े पैमाने पर चल रहा है। उन्होंने एजेंसी से ‘आपकी जमीन, आपकी निगरानी’ के बारे में जागरूकता पैदा करने और लोगों को आवेदन के बारे में जागरूक करने के लिए भी कहा।