{"_id":"619414cd986cc3753a14a11d","slug":"rajouri-jammu-kashmir-cultural-programme-rajouri-news-jmu247986482","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरव दिवस पर जनजातीय नायकों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरव दिवस पर जनजातीय नायकों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोेरी। जिला प्रशासन राजोेरी ने बहादुर जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों और जम्मू-कश्मीर की जनजाति की अनूठी सांस्कृतिक विरासत को याद रखने के लिए जनजातीय गौरव दिवस मनाया। जिले में कई कार्यक्रम करवाए गए। मुख्य कार्यक्रम गुज्जर एवं बक्करवाल छात्रावास में डीसी राजेश कुमार शवन की अध्यक्षता में करवाया गया।
डीसी ने कहा कि सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और राष्ट्रीय गौरव, वीरता, आतिथ्य के भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देने में जनजातीय समुदाय के प्रयासों को मान्यता देने के लिए हर साल जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा।
यह पहली बार है जब भारत के स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायक माने जाने वाले जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़े पैमाने पर कार्यक्रम करवाए जा रहे रहे हैं। डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन एससी/एसटी और ओबीसी वर्गों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए प्रयासरत है। बड़े पैमाने पर जनता इन जनजातीय नायकों के बारे में ज्यादा जागरूक नहीं है। इसके बारे में अधिक जागरूकता लानी होगी, ताकि आने वाली पीढ़ियों को देश के लिए जनजातीय समुदाय के बलिदान के बारे में पता चल सके। सरकारी गर्ल्स मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल राजोेरी में भी कार्यक्रम करवाया गया, जहां प्रिंसिपल रऊफ डार और अन्य गणमान्यों ने स्वतंत्रता आंदोलन के जनजातीय नायकों के योगदान पर प्रकाश डाला।