फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Rajori: Nursing students banned

Rajouri News: राजोरीः बीएससी नर्सिंग के 4 छात्रों पर 6 माह के लिए कक्षाओं में आने पर रोक

विज्ञापन
Rajori: Nursing students banned
-जीएमसी में ईद पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। जीएमसी राजोरी के बीएससी नर्सिंग के छात्रों की ओर से व्हाट्सप्प ग्रुप में आपत्तिजनक पोस्ट शेयर कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में प्रिंसिपल जीएमसी ने कड़ी कार्रवाई की है। चार छात्रों को 6 माह तक कक्षाओं और शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने पर रोक लगा दी है।

प्रिंसिपल डॉ. एएस भाटिया के अनुसार, ईद पर छात्र अजमल शफी ने व्हाट्सप्प ग्रुप में आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की थी, जिसे दो अन्य छात्रों ने लाइक किया। पोस्ट पर हिंदू संगठनों ने विरोध जताया और छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इस पर स्टूडेंट्स डिसिप्लिनरी कमेटी को जांच कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए गए थे। प्रिंसिपल ने बताया कि कमेटी की रिपोर्ट पर बीएससी नर्सिंग तीसरे सेमेस्टर के छात्र अजमल शफी, उमर फारूक, आबिद अहमद राथर और पहले सेमेस्टर के छात्र उबैद शबीर पर अगले 6 महीने तक कक्षाओं और शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने पर रोक लगा दी है। इन छात्रों को पाठ्यक्रम से निष्कासन के लिए उच्चाधिकारियों को भी लिखा है। निकाले गए छात्रों को अगले 24 घंटे तक प्रिंसिपल के पास अपील का समय भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed