फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Rajori Day today: Lieutenant Governor Manoj Sinha will pay tribute to the martyrs

राजोरी दिवस आज : उपराज्यपाल सिन्हा शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि, सेना भी करेगी एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

Sun, 13 Apr 2025 04:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 13 Apr 2025 04:09 AM IST
सार

13 अप्रैल, 1948 को भारतीय सेना ने राजोरी शहर को पाकिस्तानी घुसपैठियों के चंगुल से मुक्त कराया था। कार्यक्रम में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और नॉर्दर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ की उपस्थिति रहेगी।

विज्ञापन
Rajori Day today: Lieutenant Governor Manoj Sinha will pay tribute to the martyrs
Indian Army, file

विस्तार

आज राजोरी दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, स्थानीय संगठनों और भारतीय सेना के संयुक्त तत्वावधान में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।  13 अप्रैल, 1948 को भारतीय सेना ने राजोरी शहर को पाकिस्तानी घुसपैठियों के चंगुल से मुक्त कराया था। कार्यक्रम में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और नॉर्दर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ की उपस्थिति रहेगी।

विज्ञापन


26 अक्तूबर, 1947 को जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय के बाद पाकिस्तान ने कबायली घुसपैठियों और सैन्य बलों के साथ राजोरी और पुंछ पर हमला कर दिया था। 11 नवंबर, 1947 को, जब पूरा देश दीपावली मना रहा था, राजोरी के निवासियों पर पाकिस्तानी घुसपैठियों ने कहर ढाया। सैकड़ों निर्दोष लोगों को मार डाला गया, महिलाओं और बच्चों पर अत्याचार किए गए और घरों को आग के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


नवंबर 1947 से अप्रैल 1948 तक, अल्पसंख्यक समुदाय के 20,000 से अधिक लोगों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। अंततः 13 अप्रैल, 1948 को भारतीय सेना ने राजौरी को मुक्त कराया और शहर के लोगों को नरसंहार से मुक्ति मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

Captain Shubham: बेटे ने कहा था, मेरी बारी पर गर्व करोगे...कैप्टन शुभम के पिता हुए भावुक; सीने से लगाया मेडल
इस ऐतिहासिक दिन को याद करते हुए आज राजोरी में श्रद्धांजलि समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सैन्य प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और सेना प्रमुख बलिदान भवन में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद सेना द्वारा आयोजित एक विशेष रंगारंग कार्यक्रम भी होगा, जिसमें शहीदों की वीरता को याद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed