फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   rajauri election news

Rajouri News: राजोरी में भाजपा के पोलिंग एजेंटों के साथ मारपीट

विज्ञापन
rajauri election news
एजेंटों ने कांग्रेस पर लगाया मारपीट का आरोप
विज्ञापन


2 घंटे तक सड़क जाम कर भाजपा का प्रदर्शन, पूर्व सरपंच समेत 5 पर मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। राजोेरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के पोलिंग एजेंटोें ने कांग्रेस पर मारपीट का आरोप लगाया है। इसको भाजपा कार्यकताओं ने 2 घंटे सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने हरकत में आते हुए पूर्व सरपंच समेत पांच कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

भाजपा के जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि राजोेरी विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले धनौर क्षेत्र में बनाए गए 12 नंबर पोलिंग बूथ पर कांग्रेस ने कब्जा करके खुद मतदान किया। भाजपा के कुछ पोलिंग एजेंट धनोेर क्षेत्र में पहुंचे जहां पर पहले से मौजूद पूर्व सरपंच दरबार चौधरी और उसके साथ अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पोलिंग एजेंटों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसमें चार भाजपा पोलिंग एजेंट घायल हो गए। इसके बाद राजोेरी पुलिस थाने के बाहर राजोेरी-जम्मू सड़क जाम कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर बूथ कैपचरिंग करके जाली वोट डालने का आरोप लगाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूर्व सरपंच समेत पांच लोगों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed