फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   rajauri election news

Rajouri News: राजोरी में 71.13 प्रतिशत रहा मतदान

Thu, 26 Sep 2024 06:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Thu, 26 Sep 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
rajauri election news
कई मतदाताओं ने 10 साल बाद विधानसभा चुनाव में मत का प्रयोग करने के दौरान खुशी का इजहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में वीरवार को जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रोे में बंपर वोटिंग देखने को मिली। राजोेरी विधानसभा क्षेत्र, थन्नामंडी, बुद्धल, नौशेरा क्षेत्र और कालाकोट में सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक 12 घंटे मतदान होता रहा। इन 12 घंटे में लगातार भारी संख्या में मतदाताओं ने अपने घरों से निकलकर मतदान किया।
राजोेरी विधानसभा क्षेत्र और दरहाल विधानसभा क्षेत्र में छिटपुट हिंसक घटनाओं को छोड़कर पूरे जिले में शांतिपूर्वक मतदान समाप्त हुआ और कहीं से भी किसी प्रकार की भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। जिला चुनाव अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार राजोेरी जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रोें में कुल मिलाकर 71.13 प्रतिशत मतदान हुआ है, यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
विज्ञापन

राजोेरी जिले की सभी पांच विधानसभा क्षेत्रोें में देखा गया कि दिनभर युवा मतदाता, प्रथम मतदाता, महिला मतदाता या बुजुर्ग मतदाता भारी संख्या में मतदान करने के लिए आते रहे। कई मतदाताओं ने 10 साल बाद विधानसभा चुनाव में मत का प्रयोग करने के दौरान खुशी का इजहार करते हुए कहा कि उन्हें 10 साल बाद मौका मिला है कि वह अपनी मर्जी की सरकार चुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed