{"_id":"66f4b3a411e2f3a617087434","slug":"rajauri-election-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-102897-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: पीडीपी प्रत्याशी ने थन्नामंडी में लगाया बूथ कैप्चरिंग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: पीडीपी प्रत्याशी ने थन्नामंडी में लगाया बूथ कैप्चरिंग का आरोप
Thu, 26 Sep 2024 06:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Thu, 26 Sep 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने किया खंडन, कहा-सब आरोप बेबुनियाद
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। थन्नामंडी विधानसभा क्षेत्र से पीडीपी प्रत्याशी ने कई जगह पोलिंग बूथोें पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया है। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रत्याशी ने बताया कि पीडीपी एजेंटों को घुसने नहीं दिया गया और वहां पर जबरन वोटिंग की गई।
जिला प्रशासन ने सभी आरोपों का खंडन करते हुए बताया कि थन्नामंडी में दोपहर 1:30 बजे तक शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया चल रही थी। पीडीपी के मतदान एजेंटों को मतदान केंद्र 183, 142, 139, 138, 133 और 132 में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई के आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। मतदान केंद्र 132, 133, 142 और 183 पर पीडीपी के मतदान एजेंट मौजूद हैं और बिना किसी बाधा के काम कर रहे हैं। मतदान केंद्र 138 और 139 के मामले में मतदान एजेंटों को पीडीपी की ओर से अधिकृत नहीं किया गया था। इन एजेंटों की अनुपस्थिति पार्टी के आंतरिक निर्णयों के कारण है, न कि बाहरी हस्तक्षेप के। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।