{"_id":"5cefec6c951b8f3d5db1a68ce6dbd106","slug":"rain-increase-tension-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2015 08:16 PM IST
विज्ञापन
तहसील व आसपास के इलाकों में पिछले दो तीन दिनों से आसमान में छाए बादलों ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
किसानों का कहना है कि इससे पहले क्षेत्र में हुई बारिश से जमीन में इतनी ज्यादा नमी है कि किसानों को गेहूं की फसल की रोपाई के लिए जमीनों को तैयार करने में बहुत ज्यादा समय लगेगा, लेकिन दो दिनों से फिर से आसमान में छाए बादलों नें किसानों की चिंता बढ़ा दी हैं।
अगर फिर से बारिश हो जाती है तो गेहूं की फसल की रोपाई में देरी हो सकती है। इससे किसानों की दिक्कतों में इजाफा होगा। किसानों की आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। कभी बाढ़ तो कभी खराब मौसम किसानों के लिए आफत बनता जा रहा है।
विज्ञापन